मुंगेर में विशेष अभियान के तहत 5 सड़क लुटेरे गिरफ्तार, देसी कट्टा एवं कारतूस बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Feb, 2021 03:13 PM

five street robbers arrested with weapons in munger

बिहार के मुंगेर जिले में विभिन्न मुहल्ले में छापा मार कर सड़क लुटेरा गिरोह के पांच सदस्यों को चार देसी कट्टा और कुछ कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले में सड़क लुटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पांच लुटेरों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने गुरूवार को बताया कि पुलिस ने मुंगेर शहर के विभिन्न मुहल्ले में छापा मार कर सड़क लुटेरा गिरोह के पांच सदस्यों को चार देसी कट्टा और कुछ कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

ढिल्लों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान संतोष कुमार, ऋषम कुमार, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार और अमन कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार लुटेरों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!