जमुई में बरामद हुई भारी मात्रा में विदेशी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Jan, 2021 06:49 PM

foreign smuggler recovered in jamui two smugglers arrested

बिहार में जमुई जिले के आदर्श थाना जमुई क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने कार पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

जमुईः बिहार में जमुई जिले के आदर्श थाना जमुई क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने कार पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि महिसौढ़ी चौक के समीप उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से सात कैरट में रखी 224 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है।

ठाकुर ने बताया कि इस सिलसिले में कार पर सवार झारखंड के गिरीडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी इरफान खान और रणवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!