भोजपुर में 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या, घटना के बाद इलाके में तनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Oct, 2022 02:57 PM

former chief s son murdered in bhojpur

मृतक कोरी पंचायत के पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान का 24 वर्षीय पुत्र हरीश पासवान है तो वहीं घायल उसी गांव के निवासी स्व.मुंशी चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र सह कोरी पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय चौधरी है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में...

आरा (राकेश कुमार): बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार की रात आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई। इस खूनी संघर्ष में पूर्व मुखिया के पुत्र की मौत हो गई। जबकि वर्तमान मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। 

PunjabKesari

घटना के बाद इलाके में तनाव
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरी गांव का है। मृतक कोरी पंचायत के पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान का 24 वर्षीय पुत्र हरीश पासवान है तो वहीं घायल उसी गांव के निवासी स्व.मुंशी चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र सह कोरी पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय चौधरी है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

PunjabKesari

पिता ने वर्तमान मुखिया पर लगाए आरोप
वहीं मृतक हरीश पासवान के पिता शाह पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान ने घटना के संबंध में बताया कि पहले वह कोरी पंचायत के मुखिया थे, लेकिन अब संजय चौधरी उसी पंचायत का वर्तमान मुखिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात जब उनका बेटा अपने दादा का खाना लेकर घर के बाहर जा रहा था तो उसी दौरान संजय चौधरी और उसके परिवार के अन्य सदस्य वहां आ धमके। साथ ही उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में उनके बेटे हरीश पासवान को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान हरीश ने दम तोड़ दिया। रामेश्वर पासवान ने आरोप लगाया कि संजय चौधरी और उनके परिजनों द्वारा लगातार गाली गलौज किया जाता है, इसको लेकर कई बार थाने में शिकायत भी की गई है।

Related Story

Trending Topics

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!