राजगीर में 13 सौ करोड़ की लागत से बनेगा फोर लेन एलिवेटेड रोड, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Aug, 2021 04:30 PM

four lane elevated road to be built in rajgir

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यटक स्थल राजगीर में जाम की समस्या के निदान के लिए बाणगंगा से एसडीएम ऑफिस तक चार लेन एलिवेटेड पथ बनाने का निदेश दिया था। उन्होंने दो बार इसके...

पटनाः केंद्र सरकार से सहमति मिलने के बाद बिहार के राजगीर में 13 सौ करोड़ रुपए की लागत से चार लेन के एलिवेटेड पथ के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यटक स्थल राजगीर में जाम की समस्या के निदान के लिए बाणगंगा से एसडीएम ऑफिस तक चार लेन एलिवेटेड पथ बनाने का निदेश दिया था। उन्होंने दो बार इसके प्रस्ताव पर विचार करके सभी अधिकारी गण के साथ स्थल भ्रमण कर मार्ग रेखन को अंतिम रूप दिया। उनके ही निर्देश के अनुपालन में पथ निर्माण विभाग की ओर से भेजे गये प्रस्ताव पर अब भारत सरकार की सहमति प्राप्त हो गयी है। इस परियोजना के लिए राज्य वाइल्ड लाइफ बोर्ड की भी सहमति मिल चुकी है।

मीणा ने बताया कि इस परियोजना में 8.7 किलो मीटर लम्बाई के एलिवेटेड पथ में रोप वे के पास उतरने और चढ़ने के लिए रैम्प भी बनेगा। इसकी लागत लगभग 1300 करोड़ रुपए होगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से मार्गरेखन का अनुमोदन हो जाने पर अब निर्माण के पूर्व की गतिविधियां तेज हो जाएगी। यह पथ गया राजगीर बिहारशरीफ राजमार्ग का हिस्सा है जिसका चार लेन चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!