Edited By Ramanjot, Updated: 15 Feb, 2021 12:08 PM
बिहार के कैमूर जिले में घर के बाहर टहल रही महिला को खेत में ले जाकर 4 युवकों ने गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
भभुआः बिहार के कैमूर जिले से महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के दुर्गावती थाना अंतर्गत बिच्छीयां गांव का है। पुलिस उपाधीक्षक रघुनाथ सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम घटित इस वारदात में कथित तौर पर शामिल चार युवकों शशिकांत बिंद उर्फ मोछू, बुल्लू बिंद, उमेश बिंद व अभिमन्यु बिंद को गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह शाम में टहल रही थी तो चारों युवकों ने एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसी रास्ते से गुजर रहे उसके पति के वारदात स्थल पर पहुंचने पर चारों आरोपी फरार हो गए।