गंगा का विकराल रूप: राघोपुर में 60 फीट कटाव के बाद टूटा तटबंध, मंत्री के आवास में घुसा पानी

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Aug, 2026 02:21 PM

ganga embankment breaches in bhagalpur panic in the area

​​​​​​​जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि तटबंध की सुरक्षा और लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के राघोपुर क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे स्थित एक तटबंध का हिस्सा टूट जाने से इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, खरीक अंचल के काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल तटबंध में रविवार देर रात करीब 2:30 बजे गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज जलदाब के कारण कटाव हुआ, जिससे तटबंध का एक हिस्सा टूट गया। 

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गंगा नदी में आई बाढ़ के पानी के तेज प्रवाह से रविवार की आधी रात को काजीकोरैया - राघोपुर मार्जिनल तटबंध का करीब साठ 60 फीट हिस्सा कट कर गंगा में समा गया, जिससे बाढ़ का पानी राज्य के उर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पैतृक गांव राघोपुर गांव और इससे सटे अन्य गांवों में घुस जाने से अफरातफरी मच गई है। 

जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय स्वयं स्थिति की निगरानी कर रही हैं। अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी तथा अभियंता वार्ड संख्या 12 स्थित शंकरपुर टोला के निकट घटनास्थल पर मौजूद हैं। जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा, "कटाव के कारण पानी नवगछिया की ओर बह रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की तकनीकी टीम युद्धस्तर पर सुरक्षात्मक कार्य कर रही है। जल प्रवाह को नियंत्रित करने और आगे कटाव रोकने के लिए आवश्यक संसाधन एवं सामग्री मौके पर तैनात कर दी गई है।" 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि तटबंध की सुरक्षा और लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!