शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की शहादत दिवस पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Mar, 2023 12:49 PM

governor and chief minister paid tribute to sardar bhagat singh

शहीद-ए-आजम के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन कारगिल चौक के पूरब शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा स्थल प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री  नीतीश...

पटना: बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। उनकी अमर कुर्बानियों को यादकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

PunjabKesari

शहीद-ए-आजम के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन कारगिल चौक के पूरब शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा स्थल प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें शत्-शत् नमन किया। 

PunjabKesari

कई गणमान्यों ने शहीद-ए-आजम की आदमकद प्रतिमा को किया नमन 
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद-ए-आजम की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

वहीं इस मौके पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा शोक सलामी अर्पित की गयी तथा उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीद-ए-आजम स्व० भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!