ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा, जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु झूमते आए नजर

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Apr, 2023 10:42 AM

grand procession of lord mahavir taken out with drums and drums

इस संबंध में जैन समाज के अध्यक्ष अजीत कुमार जैन ने बताया कि आज भगवान महावीर का 2580वां जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जितने भी जैन धर्मावलंबी हैं, आज भगवान महावीर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। आज के दिन भारत सरकार द्वारा एक दिन का छुट्टी...

गया: भगवान महावीर की 2580वीं जयंती आज यहां धूमधाम से मनाई गई। गया शहर के जैन मंदिर रामना रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-नगाड़े पर झूमते नजर आए। वहीं, कुछ महिला श्रद्धालु दो पहिया वाहनोंं पर सवार होकर एवं पैदल हाथों में झंडा-पताका लिए शोभायात्रा में शामिल हुई।      

PunjabKesari

"आज के दिन भारत सरकार द्वारा घोषित की जाती है छुट्टी" 
इस संबंध में जैन समाज के अध्यक्ष अजीत कुमार जैन ने बताया कि आज भगवान महावीर का 2580वां जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जितने भी जैन धर्मावलंबी हैं, आज भगवान महावीर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। आज के दिन भारत सरकार द्वारा एक दिन का छुट्टी घोषित किया जाता है। आज के दिन भारत में मांस निषेध है।

PunjabKesari

"जैन समाज द्वारा किया जा रहा 'जियो और जीने दो' का प्रचार"
जैन समाज के अध्यक्ष ने कहा कि वात्सल्य भोजन, जन संधारण भंडारा है एवं संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का 'जियो और जीने दो' का संदेश जैन समाज की ओर से पूरे भारत में प्रचार किया जा रहा है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!