Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Nov, 2022 02:39 PM

राज्य पथ परिवहन निगम ने लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) ने तहत विभिन्न रूटों पर तकरीबन 100 नई बसें चलाई जाएगी। बिहार के आलग-अलग जिलों के बीच 27 रूटों पर 62 बसें चलाई जाएगी। बिहार से झारखंड के लिए 15 रूटों पर 38 बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।...
पटनाः बिहार सरकार ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया हैं। सरकार ने 100 नई बसें चलाने का निर्णय लिया हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत जिलों में आने जाने के लिए 62 बसें और बिहार से झारखंड के बीच 38 बसों को चलाने का फैसला लिया हैं। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और सीट उपलब्धता से भीड़ की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। वहीं इसके लिए इच्छुक एजेंसियों से 30 नवम्बर तक आवेदन मांगा गया है।
राज्य पथ परिवहन निगम ने लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) ने तहत विभिन्न रूटों पर तकरीबन 100 नई बसें चलाई जाएगी। बिहार के आलग-अलग जिलों के बीच 27 रूटों पर 62 बसें चलाई जाएगी। बिहार से झारखंड के लिए 15 रूटों पर 38 बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक 2023 के मार्च महीने तक नई बसों का परिचालन शुरू हो सकता है।
जानें बिहार को किन रूटों पर चलेगी नई बसें
- पटना से सीतामढ़ी के लिए 11 बसें चलेंगी।
- नवादा से बिहारशरीफ के लिए 8 चलेगी।
- मधुबनी से पटना के लिए 5 बसें चलेगी।
- पटना से नवादा व पटना से लहेरियासराय (दरभंगा) के लिए 4-4 बसें चलाई जाएंगी।
- पटना से पूर्णिया, निर्मली, दरभंगा, पाली, पूर्णिया से रूपौली, किशनगंज से टेढ़ागाछ, पटना से अरेराज और मुजफ्फरपुर से देवरिया के बीच 2-2 बसें चलाई जाएंगी।
- बेला से पटना, चेनारी से पटना, कौआकोल से मुंगेर, समस्तीपुर से पटना, पूर्णिया से बेगूसराय, सुपौल से पटना, परसौनी से पटना, पटना से सासाराम, झंझारपुर से पटना, घोघरडीहा से पटना और सहरसा से पटना के लिए एक जोड़ी बसें चलाई जाएंगी।
जानें बिहार से झारखंड के लिए किन विभिन्न शहरों को चलेंगी बसें
- गया से टाटा के लिए 4 बसें चलेगी।
- गया से बोकारो के लिए 4 बसें चलेगी।
- गया से रांची के लिए 2 बसें चलेगी।
- गया से देवघर के लिए 2 बसें चलेगी।
- गया से धनबाद के लिए 2 बसें।
- हजारीबाग से गया के लिए 2 बसें।
- पाली से रांची के लिए 2 बसें चलेगी।
- नवादा से रांची के लिए 2 बसें।
- पटना से रांची के लिए 4 बसें चलेगी।
- पटना से टाटा के लिए 4 बसें चलेगी।
- पटना से देवघर के लिए 2 बसें चलेगी।
- पटना से दुमका के लिए 2 बसें चलेगी।
- पटना से हजारीबाग के लिए 2 बसें चलेगी।
- बिहारशरीफ से बोकारो के लिए 2 बसें चलेगी।
- पटना से डालटेनगंज के लिए 2 बसें चलेगी।