मोतिहारी में तेल टैंकर और ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर, प्रधानाध्यापक की मौत, 3 शिक्षक घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Nov, 2024 12:37 PM

headdies in collision between oil tanker and tempo

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत हो गयी तथा तीन शिक्षक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भेलवा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार (52) और अन्य तीन...

मोतिहारी: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत हो गयी तथा तीन शिक्षक घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भेलवा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार (52) और अन्य तीन शिक्षक ऑटो रिक्शा से मधुबन प्रखंड के भेलवा जा रहे थे। इस दौरान मधुबनी घाट पुल के समीप तेल के टैंकर से ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार प्रधानाध्यापक नरेश कुमार की मौत हो गयी तथा तीन शिक्षक घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायल शिक्षकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉटर्म के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!