रोहतास में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र को यूं खींच ले गई मौत...इलाज कराकर लौट रहे थे दोनों।। Rohtas Road Accident

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Nov, 2025 04:04 PM

horrific road accident in rohtas father and son died like this

Rohtas Road Accident: बिहार के रोहतास जिले में सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rohtas Road Accident: बिहार के रोहतास जिले में सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता-पुत्र की मौके पर मौत
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 की है। मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मजखोरा मठिया गांव निवासी गणेश शर्मा (70) एवं उनके पुत्र जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र शर्मा सोमवार की शाम अपने पिता का इलाज कराने के बाद बाइक पर सवार होकर सासाराम लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!