पूर्वी चंपारण में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद, 4 कारोबारी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jan, 2022 03:40 PM

huge quantity of semi manufactured country liquor recovered

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने सोमवार को बताया कि शराब कारोबारियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटीलिकर टास्क फोर्स एवं केसरिया थाना पुलिस ने रविवार की देर रात बेतिया बसंत,भगवतिया एवं चांद परसा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान दो हजार से अधिक...

मोतिहारीः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद कर चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने सोमवार को बताया कि शराब कारोबारियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटीलिकर टास्क फोर्स एवं केसरिया थाना पुलिस ने रविवार की देर रात बेतिया बसंत,भगवतिया एवं चांद परसा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान दो हजार से अधिक अर्धनिर्मित शराब बरामद कर उसे विनष्ट किया गया, जबकि 30 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि नौ कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!