पार्टी संविधान के अनुसार मुझे अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जा सकताः चिराग पासवान

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jun, 2021 09:42 AM

i cannot be removed from the post of party president chirag

चिराग पासवान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके इस्तीफा देने के बाद ही दूसरे नेता को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी संसदीय बोर्ड ही संसदीय दल के नेता का चुनाव कर सकता है। पार्टी के सांसद संसदीय दल के नेता का चुनाव...

नई दिल्ली/ पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पर नियंत्रण को लेकर हो रहे प्रयासों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि पार्टी संविधान के अनुसार उन्हें उनके पद से नहीं हटाया जा सकता।

चिराग पासवान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके इस्तीफा देने के बाद ही दूसरे नेता को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी संसदीय बोर्ड ही संसदीय दल के नेता का चुनाव कर सकता है। पार्टी के सांसद संसदीय दल के नेता का चुनाव नहीं कर सकते हैं। पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस लोजपा के छह सांसदों में से पांच के समर्थन से संसदीय दल का नेता बन गए हैं और लोकसभा अध्यक्ष ने इसे मंजूरी दे दी है।

चिराग ने कहा कि उनके पिता राम विलास पासवान ने गरीबों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ने के लिए पार्टी इस गठन किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी जिसमें लोजपा को और मजबूत करने का निर्णय किया गया। पार्टी ने चिराग के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। बिहार में पार्टी को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। पासवान ने कहा कि उन्होंने पार्टी और परिवार को एकजुट रखने का भरपूर प्रयास किया। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनके चाचा ने पूरा साथ नहीं दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!