अगर हिम्मत है तो नीतीश-राहुल गांधी 'इंडिया माता की जय' बोल कर दिखाएं, India vs Bharat विवाद पर बोले मोदी

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Sep, 2023 10:18 PM

if you have courage then nitish rahul gandhi should say india mata ki jai

"भारत बनाम इंडिया " के नाम पर चल रहे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि देश का नाम 75 साल तक 'इंडिया' नाम से उच्चारण किया गया और अगर अब भारत नाम से उच्चारण किया जा रहा है तो फिर इसमें आपत्ति...

पटनाः "भारत बनाम इंडिया " के नाम पर चल रहे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि देश का नाम 75 साल तक 'इंडिया' नाम से उच्चारण किया गया और अगर अब भारत नाम से उच्चारण किया जा रहा है तो फिर इसमें आपत्ति क्या है? मोदी ने कहा कि इंडिया माता की जय नहीं होता है, भारत माता की जय होता है। अगर लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और राहुल गांधी में हिम्मत हैं तो इंडिया माता की जय बोल कर दिखाएं।

'इंडिया शब्द दिखाता है गुलामी का प्रतीक'
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह लोग बेवजह आपत्ति कर रहे हैं। इंडिया शब्द गुलामी का प्रतीक दिखाता है और भारत में सनातन संस्कृति झलकती हैं। इन लोगों को सनातन संस्कृति, हिंदू धर्म से विरोध हैं। वहीं मोदी ने यह भी कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने जी-20 सबमिट में अगर आमंत्रण पत्र पर भारत शब्द लिखा है तो फिर इन लोगों को आपत्ति करने की ऐसी कोई जरूरत नहीं हैं। कोई नाम बदलने की कवायत नहीं चल रही है, जिनको इंडिया कहना है, वह इंडिया कह सकते हैं और जिनको भारत कहना है, वह भारत कह सकते हैं। हमारे जन-गण-मन और राष्ट्रगान में भी भारत शब्द का इस्तेमाल हुआ है, इंडिया शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

सांसद सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह और नीतीश कुमार को अगर इंडिया नाम से उच्चारण करना है तो उन्हें रोक नहीं है। यह थोड़े ही है कि इंडिया नाम से उच्चारण करने वाले देश द्रोही माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में जिस तरह से सनातन धर्म को गाली दी गई, यह महागठबंधन के लोग उनके साथ खड़े होते दिख रहे हैं और इनका विरोध इंडिया से नहीं है, इनका विरोध नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए हर एक वह काम है और हर एक चीजों से हैं। वही सुशील कुमार मोदी से यह सवाल पूछे जाने की महागठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है इसलिए यह लोग परेशान हैं। मोदी ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है, इनको जो रखना है, रख सकते हैं और हम लोगों को इस पर कोई आपत्ति नही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!