Bihar Politics: "अगर लालू यादव का नाम नहीं लेंगे तो JDU कैसे बचेगी?", बोले तेजस्वी यादव

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Apr, 2025 06:45 PM

if lalu yadav s name is not taken then how will jdu survive  said tejashwi

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को पटना में व्यापारियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए 2025 में बिहार में सरकार बनाने का संकल्प लिया। तेजस्वी यादव ने घोषणा...

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को पटना में व्यापारियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए 2025 में बिहार में सरकार बनाने का संकल्प लिया। तेजस्वी यादव ने घोषणा की, "हम सब मिलकर 2025 में सरकार बनाएंगे। सबसे पहले हम बिहार आबकारी अधिनियम 2016 से ताड़ी को बाहर करेंगे।" उन्होंने पुलिस और राज्य सरकार पर व्यापारियों का शोषण करने का आरोप लगाया और उनसे विपक्ष में एकजुट होने का आग्रह किया।

पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने जनता दल (यूनाइटेड) पर कटाक्ष करते हुए कहा, "वे (JDU) पिछले दरवाजे वाले लोग हैं... अगर वे लालू यादव (Lalu Yadav) का नाम नहीं लेंगे तो वे कैसे बचेंगे? हम बिहार चुनाव में सपनों को हकीकत में बदलने जा रहे हैं। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी यादव ने समर्थन जताया और कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने और इसे खत्म करने के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करते हैं।"

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा, "हम साथ मिलकर 2025 में सरकार बनाएंगे। हम ताड़ी को बिहार आबकारी अधिनियम 2016 से बाहर कर देंगे, जो कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी...पुलिस और सरकार आपका सबसे ज्यादा शोषण कर रही है। समय आ गया है, आप सब मिलकर वोट के जरिए इस सरकार पर हमला बोले।



 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

142/5

14.5

Kolkata Knight Riders

204/9

20.0

Delhi Capitals need 63 runs to win from 5.1 overs

RR 9.79
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!