बक्सर में अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 150 लीटर देसी शराब बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jun, 2022 01:04 PM

illegal liquor factory busted in buxar

विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि सूचना के आधार पर शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके पर से शराब बनाने के प्रयोग में आने वाले उपकरण को भी बरामद किया गया है। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहे।

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के बगेन थाना क्षेत्र के मनिया छपरा गांव में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि सूचना के आधार पर शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके पर से शराब बनाने के प्रयोग में आने वाले उपकरण को भी बरामद किया गया है। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहे।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर से 150 लीटर देसी शराब और करीब हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब बरामद किया गया। अवैध शराब के धंधे में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!