Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Jul, 2023 05:08 PM

एक और बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। वही, दूसरी तरफ केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ बुधवार को बिहार कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह कर अपना विरोध जताया।
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): एक और बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। वही, दूसरी तरफ केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ बुधवार को बिहार कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह कर अपना विरोध जताया।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम विवाद में 2 वर्ष की सजा होने के बाद संसद सदस्यता समाप्त किए जाने को षड्यंत्र बताकर बिहार कांग्रेस ने विरोध किया। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि मौन सत्याग्रह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों पर काला पट्टा बांध रखा, यहां तक कि मुंह पर मास्क भी काले रंग का लगा रखा।

इस विरोध में भारी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश हो रही है। गौरतलब हो कि मोदी सरनेम केस को लेकर राहुल गांधी के ऊपर हुई कार्रवाई के विरोध में देशभर में कांग्रेस पार्टी मौन सत्याग्रह कर रही है।
