नशे की हालत में सड़क पर गिरा शख्स, चली गई जान, परिजनों में पसरा मातम

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Aug, 2026 05:39 PM

intoxicated man collapses on road and dies

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

छपरा: बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में नशे की हालत में सड़क पर गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि परसागढ गांव निवासी संतोष पटेल (50) नशे की हालत में गांव के समीप मुख्य पथ से गुजरते समय सड़क पर गिर गया, जिसके कारण उसके सर पर गहरी चोट लग गई। उसे परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!