मनोज झा के बयान पर भड़के JDU MLC संजय सिंह, बोले- ठाकुर आग है, इसे भड़काने की कोशिश ना करें

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Sep, 2023 11:08 AM

jdu mlc sanjay singh angry over manoj jha s statement

राजद सांसद मनोज झा (Manoj Jha) द्वारा ठाकुरों पर दिए गए बयान के बाद से बिहार की सियासत लगातार गरमाते जा रही है। इसी कड़ी में जेडीयू एमएलसी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि ठाकुर आग है। इस आग को मनोज झा भड़काने की कोशिश ना करें। क्योंकि आजतक कोई...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजद सांसद मनोज झा (Manoj Jha) द्वारा ठाकुरों पर दिए गए बयान के बाद से बिहार की सियासत लगातार गरमाते जा रही है। इसी कड़ी में जेडीयू एमएलसी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि ठाकुर आग है। इस आग को मनोज झा भड़काने की कोशिश ना करें। क्योंकि आजतक कोई दमकल ऐसा नहीं बना कि जो इस आग को बुझा सके। 

संजय सिंह में आगे कहा कि हमें तो शक है कि मनोज झा का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ है। क्योंकि आज तक क्षत्रियों ने ब्राह्मणों का सदा सम्मान किया है और उनके पैर तक छु कर उनको सम्मान दिया है। बता दें कि हाल ही में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए  मनोज झा ने एक ऐसी कविता सुना दी जिस पर बवाल हो गया। भाषण के दौरान मनोज झा ओमप्रकाश वाल्मीकि की लिखी कविता ठाकुर का कुआं पढ़ रहे थे और अप्रत्यक्ष रूप से ठाकुरों पर निशाना साध रहे थे।दरअसल, 21 सितंबर को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल में ओबीसी कोटा की मांग करते हुए मनोज ने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जिसके बाद से घर में विरोध के सुर उठने लगे हैं।

वहीं, राजद विधायक चेतन आनंद ने फेसबुक पर लाइव आकर मनोज झा को खूब सुनाया और मनोज झा के इस बयान के बाद उनके पार्टी के ठाकुर विधायक चेतन आनंद ने मोर्चा खोल दिया है। चेतन आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर मनोज झा को निशाने पर लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!