JDU प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. महेंद्र प्रसाद का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Nov, 2020 05:34 PM

jdu pradesh vice president prof death of mahendra prasad

जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष व मैथिली साहित्य अकादमी कार्यकारिणी सदस्य शिक्षाविद डॉ. प्रो. महेन्द्र प्रसाद सिंह का शनिवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

पटनाः जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष व मैथिली साहित्य अकादमी कार्यकारिणी सदस्य शिक्षाविद डॉ. प्रो. महेन्द्र प्रसाद सिंह का शनिवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने शनिवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि महेन्द्र प्रसाद सिंह गहरे रूप से पार्टी से जुड़े हुए थे। वह दोनवारिहाट खुटौना कॉलेज, मधुबनी में मैथिली के प्रोफेसर थे। उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि प्रो. महेन्द्र प्रसाद सिंह पटना के एम्स में इलाजरत थे। वे करीब 75 वर्ष के थे। वे कोविडी-19 से पीड़ित थे। उनके निधन से लोग मर्माहत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!