JDU प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को निर्देश- पार्टी के बैनर पोस्टर पर लगेगी सिर्फ Nitish Kumar की तस्वीर

Edited By Nitika, Updated: 29 Apr, 2022 05:24 PM

jdu state president instructions to the workers

बिहार में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जदयू के किसी भी आयोजन के बैनर-पोस्टर में सिर्फ नीतीश कुमार की तस्वीर लगेगी।

 

पटनाः बिहार में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जदयू के किसी भी आयोजन के बैनर-पोस्टर में सिर्फ नीतीश कुमार की तस्वीर लगेगी। वहीं इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उमेश कुशवाहा ने निर्देश जारी करते हुए लिखा कि ”माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के सर्वमान्य नेता है इसलिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि जब भी कोई पार्टी का कार्यक्रम हो तो उस दौरान बैनर और पोस्टर में बिहार के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही फोटो लगाए। पार्टी की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर बैनर पोस्टर में बिहार के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही केवल फोटो लगेगा। इसके अलावा बैनर पोस्टर में किसी और का फोटो नहीं लगेगा और ऐसा नहीं करने पर इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ माना जाएगा और वैसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने यह भी स्पष्ट कर दिया है की जदयू में अनुशासन सर्वोपरि है और अनुशासन तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा बल्कि उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!