HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरा कोर्ट के बाहर ही पुलिस ने दबोचा

Edited By Nitika, Updated: 06 Jan, 2023 02:41 PM

jharkhand police arrested ham spokesperson

हम पार्टी (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दानिश रिजवान की गिरफ्तारी तब हुई, जब वो आरा के चर्चित कृष्णा हत्याकांड में पेशी के लिए जा रहे थे।

 

आराः हम पार्टी (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दानिश रिजवान की गिरफ्तारी तब हुई, जब वो आरा के चर्चित कृष्णा हत्याकांड में पेशी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पहले से मुस्तैद रांची पुलिस ने उन्हें आरा कोर्ट के बाहर ही दबोच लिया, फिलहाल उन्हें नगर थाने के हाजत में रखा गया है।

PunjabKesari

कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रांची पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर दानिश रिजवान को झारखंड ले जाएगी। झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाईक को गोली मारे जाने के मामले में झारखंड पुलिस भोजपुर कोर्ट के बाहर डेरा जमाए हुई थी। इसी बीच जैसे ही दानिश रिजवान दूसरे केस में पेशी के लिए आए तो उन्हें दबोच लिया गया, हालांकि इस बारे में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने जानकारी नहीं होने की बात कही है। एसपी ने बताया कि वो इस संबंध में जानकारी जुटाकर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि रांची पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है।

बता दें कि पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हम प्रवक्ता को झारखंड ले जाएगी। रांची पुलिस ने भोजपुर के नगर थाना की हाजत में रिजवान को बंद किया हुआ है। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस उन्हें रांची ले जाएगी। रांची से आई पुलिस टीम को टाउन थाने की पुलिस का भी सहयोग मिला। हम प्रवक्ता की गिरफ्तारी के बाद काफी देर तक खलबली मची रही।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!