त्यागी ने कुशवाहा से की मुलाकात, बोले- JDU को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए हो रहा काम

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Aug, 2021 10:03 AM

k c tyagi meets upendra kushwaha

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के सरकारी आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के. सी. त्यागी ने सोमवार को मुलाकात की। बाद में दोनों नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मिशन नीतीश पर हम लोग काम कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच...

पटनाः जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ‘मिशन नीतीश' के तहत जदयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के साथ ही इसके विस्तार के लिए लगातार काम कर रहा है।

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के सरकारी आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के. सी. त्यागी ने सोमवार को मुलाकात की। बाद में दोनों नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मिशन नीतीश पर हम लोग काम कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच बिहार के साथ ही अन्य राज्यों की राजनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई है।

त्यागी ने कहा कि जदयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। पार्टी का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कुशवाहा के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री-नरेंद्र मोदी ही हैं। मीडिया कितना भी हमें लड़ाना चाहे लड़ने वाले नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!