Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Sep, 2023 02:28 PM

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) आज यानी बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि कि इंडिया शब्द से ये लोग घबराए हुए हैं। इन लोगों की...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) आज यानी बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि कि इंडिया शब्द से ये लोग घबराए हुए हैं। इन लोगों की घबराहट साफ दिख रही हैं, यह लोग साफ हताशा में नजर आ रहे हैं। इसलिए नाम बदलेंगे।
'यह लोग अपने नाम इतिहास करना चाहते हैं'
ललन सिंह ने कहा कि नाम बदलने से क्या होगा? इस देश की जनता में उनके खिलाफ अविश्वास है, उसको कहां से मिटाएंगे। उन्होंने कहा कि इतिहास तो सारा बदल ही रहे हैं। यह लोग अपने नाम इतिहास करना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि देश का इतिहास बापू के नाम से हटा करके श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम से कर दिया जाए। वहीं स्पेशल सेशन को लेकर ललन सिंह ने कहा कि पहले एजेंडा तो बताएं। ऐसा कहीं आज तक हुआ है कि सेशन बुला लिया गया हो और उसमें क्या बहस करने वाले हैं यह किसी को पता ही नहीं है।
'ये लोकतंत्र को खत्म कर रहे'
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ये लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। लोकतंत्र अपनी मर्जी से चलाना चाहते हैं। वही अमित शाह के बिहार दौरे पर ललन सिंह ने कहा वह आते रहे, जहां मन करें आए, उतना दिन घूमें हैं उनको कौन रोका है।