नौकरी के बदले जमीन ‘घोटाला': CBI ने तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए किया तलब

Edited By Khushi, Updated: 11 Mar, 2023 12:18 PM

land for job scam cbi summons tejashwi yadav for questioning

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित ‘नौकरी के बदले जमीन' घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आज यानी शनिवार को तलब किया।

नई दिल्ली/पटना: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित ‘नौकरी के बदले जमीन' घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आज यानी शनिवार को तलब किया।

ये भी पढ़ें-  रेलवे में लैंड फॉर जॉब घोटाले में Lalu Yada के परिवार और उनके रिश्तेदारों की मुश्किलें बढ़ी, ED ने 26 से ज्यादा ठिकानों पर की छापेमारी

तेजस्वी यादव को आज होना है पेश
अधिकारियों ने बताया कि यादव को पहले 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह सीबीआई अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद आज के लिए एक नई तारीख दी गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता को आज पूर्वाह्न पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है, लेकिन वह अभी तक यहां सीबीआई मुख्यालय नहीं पहुंचे हैं। संघीय एजेंसी ने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से क्रमश: दिल्ली और पटना में पूछताछ की थी। यह मामला रेलवे में कथित तौर पर नौकरी पाने के लिए लालू प्रसाद के परिवार को तोहफे में जमीन देने या जमीन बेचने से संबंधित है। यह मामला उस वक्त का है जब राजद प्रमुख 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे।

ये भी पढ़ें- लालू प्रसाद की बेटियों और बेटे के घर पर ED की रेड: 53 लाख रुपये नगद, अमेरिकी डॉलर, 1.5 किलो सोने के जेवरात जब्त

24 ठिकानों पर चली छापेमारी
शुक्रवार को ईडी लालू यादव और उनके रिश्तेदारों के दिल्ली, एनसीआर, पटना, रांची और मुंबई में कुल 24 ठिकानों पर एक साथ छापामारी के लिए पहुंची। ये रागिणी यादव, चंदा यादव, हेमा यादव, नवदीप सरदाना, प्रवीण जैन, सैयद अबु दोजाना, एके इन्फोसिस्टम, ब्रह्मा सिटी प्राइवेट लिमिटेड, एलिट लैंडबेस, ह्वाइटलैंड कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और मेरिडियन कंस्ट्रक्शन से संबंधित हैं। ईडी ने 53 लाख नकद, 1,900 डालर, 540 ग्राम सोने के बिस्किट, 1.5 किलो सोने के गहने और अहम दस्तावेज बरामद होने का दावा किया है। सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!