पूर्णिया में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Feb, 2021 05:50 PM

large amount of alcohol seized from purnia

पूर्णिया जिले में मद्य निषेध अभियान के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान दालकोला की ओर से आ रही एक बस को बायसी चौक के निकट रोक कर तलाशी ली गई। इस क्रम में बैग से करीब 165 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले में शराब तस्करों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस ने बस से भारी मात्रा में शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले में मद्य निषेध अभियान के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान दालकोला की ओर से आ रही एक बस को बायसी चौक के निकट रोक कर तलाशी ली। इस क्रम में बैग से करीब 165 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

सूत्रों ने बताया कि मामले में बेगूसराय निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ पिंकू तथा एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!