लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शुरू किया सदस्यता अभियान, 50 लाख सदस्य जोड़ने का टारगेट

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jun, 2022 05:50 PM

lok janshakti party ram vilas started membership drive

चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा (रामविलास) बिहार में होने वाले मध्यावधि चुनाव की भी तैयारी कर रही है, जिस तरीके का हालात बना हुआ है। बिहार में वैसे सरकार 2025 तक नहीं चलने वाली और बीच में ही मध्यावधि चुनाव हो जाएगा, इसके लिए भी हमारी तैयारी जोर शोर से...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी सदयस्ता अभियान की शुरुआत की है। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी आजीवन सदस्य को बनाया गया। सदस्यस्ता अभियान के तहत नेताओं को 50 लाख सदस्य को जोड़ने का टारगेट दिया गया। पार्टी सभी जिलों प्रखंड और पंचायत में घूम-घूम कर सदस्य बनाएगी।

PunjabKesari

चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा (रामविलास) बिहार में होने वाले मध्यावधि चुनाव की भी तैयारी कर रही है, जिस तरीके का हालात बना हुआ है। बिहार में वैसे सरकार 2025 तक नहीं चलने वाली और बीच में ही मध्यावधि चुनाव हो जाएगा, इसके लिए भी हमारी तैयारी जोर शोर से है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को सरकारी एजेंडे में नहीं जोड़ा गया। जिस तरीके से सात निश्चय योजना है उसी तरह से बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को भी जोड़ने की बातें दिवंगत नेता रामविलास पासवान भी कहते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

PunjabKesari

किसी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर चिराग ने कहा कि मैं किसी गठबंधन के साथ फिलहाल नहीं जा रहा हूं जो भी पार्टी बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट मिशन के नजदीक आएंगे उसी पार्टी के साथ हमारा गठबंधन होगा। साथ ही नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी के सरकार में अपराधिक घटनाएं अधिक हो रही हैं। इन तमाम चीजों के जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!