ताड़ के पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत, आबकारी विभाग के जवानों पर लगा हत्या का आरोप

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Nov, 2022 11:04 AM

man dies after falling from palm tree

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र करण ने बताया कि उसके पिता ताड़ी का व्यवसाय करते थे। आज यानी मंगलवार को...

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे।
|
PunjabKesari

ताड़ी उतार रहा था व्यक्ति
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र करण ने बताया कि उसके पिता ताड़ी का व्यवसाय करते थे। आज यानी मंगलवार को वह ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहे था। इसी बीच आबकारी विभाग के 2 जवान वहां पर आए। इसके बाद एक जवान ने ढेला फेंक कर उन्हें मारा। इसके कारण वह हड़बड़ी में उतरने के लगे और काफी ऊंचाई से नीचे गिर गए, फिर जवानों ने डंडे से उनकी पिटाई की। इसके बाद दोनों सिपाही वहां से चले गए। घटना के बाद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

आक्रोश में लोग
वहीं आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग पुलिस से नोकझोंक करने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम को समाप्त करवाया गया। बता दें कि पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!