बाल-बाल बचे मनोज तिवारी, तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Edited By Nitika, Updated: 29 Oct, 2020 01:46 PM

manoj tiwari narrowly escapes

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के द्वारा ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही हैं। इसी बीच चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी और भाजपा सांसद मनोज तिवारी बाल-बाल बच गए।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के द्वारा ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही हैं। इसी बीच चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी और भाजपा सांसद मनोज तिवारी बाल-बाल बच गए। तकनीकी खराबी के कारण उनका हेलिकॉप्टर 40 मिनट तक आसमान में चक्कर काटता रहा। वहीं अंत में हेलीकॉप्टर की पटना में ही इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

दरअसल मनोज तिवारी को चुनाव प्रचार के लिए बेतिया जाना था, जिसके लिए वो गुरुवार सुबह पटना से रवाना हुए थे। इसी बीच बेतिया में संपर्क टूटने की वजह से उनका हेलिकॉप्टर नहीं उतर सका। बेतिया में सभा स्थल पर मनोज तिवारी का हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाया। हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई, जिस कारण उसका कंट्रोल के लोगों से संपर्क टूट गया और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी।

बता दें कि मनोज तिवारी का हेलीकॉप्टर 40 मिनट तक पटना के आसमान में चक्कर काटता रहा। 40 मिनट तक बिना संपर्क के रहने के बाद हेलीकॉप्टर की पटना में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!