Edited By Nitika, Updated: 16 Dec, 2022 04:25 PM

बिहार में छपरा और सिवान में जहरीली शराब से मरने वाले की संख्या 58 हो चुकी है। इसी बीच बिहार में गिरते लॉ एंड आर्डर को लेकर भाजपा विधानमंडल के सदस्यों ने बिहार विधानमंडल से सीधे राजभवन तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान को...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में छपरा और सिवान में जहरीली शराब से मरने वाले की संख्या 58 हो चुकी है। इसी बीच बिहार में गिरते लॉ एंड आर्डर को लेकर भाजपा विधानमंडल के सदस्यों ने बिहार विधानमंडल से सीधे राजभवन तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान को ज्ञापन सौंपा।

वहीं ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष ने शराबकांड के लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख के मुआवजे की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मौतों की जिम्मेदारी लें और अस्पताल में भर्ती लोगों का बेहतर इलाज करवाएं।
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी ,नीरज कुमार बबलू ,पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने की मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी जिद के कारण बिहार की जनता को मौत के मुंह में धकेल रहे हैं।