मोदी ने तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज, कहा- इनके नाम से निजी कंपनियां भी बिहार से भाग...

Edited By Nitika, Updated: 28 Oct, 2020 03:47 PM

modi told tejashwi the crown prince of jungle raj

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर उन्हें जंगलराज का युवराज करार देते हुए कहा कि इनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा है कि सरकारी नौकरी तो...

 

मुजफ्फरपुरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर उन्हें जंगलराज का युवराज करार देते हुए कहा कि इनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा है कि सरकारी नौकरी तो छोड़िए, इन लोगों के सत्ता में आने से नौकरी देने वाली निजी कंपनियां भी राज्य से भाग जाएंगी।

पीएम मोदी ने बुधवार को एनडीए के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का चुनाव इस बार असाधारण परिस्थिति में हो रहा है। कोरोना के कारण पूरी दुनिया चिंता और मुश्किल में है। महामारी के इस कठिन समय में बिहार में स्थिर सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में जंगलराज वाले सत्ता में आ जाएं तो यह बिहार के लोगों पर दोहरी मार होगी। जंगलराज के युवराज आ जाएं तो महामारी से निपटने के लिए जो पैसे दिए जा रहे हैं उसका क्या होगा यह बिहार की जनता उनके पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर अच्छी तरह से जानती है।

वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दल जो बिहार के उद्योगों को बंद करने के लिए बदनाम हैं, जिनसे निवेशक कोसों दूर भागते हैं, वह लोग बिहार के लोगों को विकास के वायदे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी तो छोड़िए, इन लोगों के आने का मतलब है, नौकरी देने वाली निजी कंपनियां भी बिहार से नौ दो ग्यारह (भाग) हो जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!