नड्डा ने चिराग पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोग NDA में सेंध लगाना चाहते हैं

Edited By Nitika, Updated: 26 Oct, 2020 05:35 PM

nadda targets chirag in rally

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोजपा नेता चिराग पासवान पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के वक्त कुछ लोग षड्यंत्र करके राजग में सेंध लगाना चाहते हैं लेकिन एनडीए एकजुट है लेकिन हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है।

 

औरंगाबादः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोजपा नेता चिराग पासवान पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के वक्त कुछ लोग षड्यंत्र करके राजग में सेंध लगाना चाहते हैं लेकिन एनडीए एकजुट है लेकिन हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है।

नड्डा ने औरंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव में षड्यंत्र करते हैं, वो चाहते हैं कि हमारे बीच सेंध लगे। वे एक तरफ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भला बुरा कहते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें याद रखना कि एनडीए एक है। भाजपा, जदयू, वीआईपी और हम पार्टी ... यही राजग है। ऐसे में हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव में एनडीए से अलग होने के बाद भी चिराग, भाजपा के प्रति नरम रुख अख्तियार किए हुए हैं, लेकिन नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे । हाल ही में चिराग ने स्वयं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘हनुमान' बताया था। चिराग पासवान ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार पुन: मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी के 6 साल के काम को गिनाकर कर ही बन सकते हैं क्योंकि पिछले 5 साल में उन्होंने खुद कोई काम नहीं किया। लोजपा नेता ने नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप लगाया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!