नेपाल ने तरेरी आंखें, गंडक बांध के लिए मरम्मत कार्य की नहीं दे रहा अनुमति

Edited By Nitika, Updated: 22 Jun, 2020 01:39 PM

nepal did not allowed repair work for gandak dam

भारत और चीन की तनातनी के बीच नेपाल भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने बिहार में पूर्वी चंपारण जिले की जमीन पर अपना दावा ठोका है। राज्य के जल संसाधन राज्य मंत्री संजय झा ने कहा कि नेपाल गंडक बांध के लिए मरम्मत कार्य की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

पटनाः भारत और चीन की तनातनी के बीच नेपाल भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने बिहार में पूर्वी चंपारण जिले की जमीन पर अपना दावा ठोका है। राज्य के जल संसाधन राज्य मंत्री संजय झा ने कहा कि नेपाल गंडक बांध के लिए मरम्मत कार्य की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

जल संसाधन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि गंडक बांध लाल बकेया नदी पर स्थित है। यह किसी भी आदमी की भूमि नहीं है। उन्होंने कई अन्य स्थानों पर मरम्मत का काम रोक दिया है। पहली बार हम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मरम्मत कार्य के लिए कच्चे माल की समस्या पैदा हो रही है।

वहीं संजय झा ने कहा कि गंडक बैराज के 36 द्वार हैं, जिनमें से 18 नेपाल में हैं। उस क्षेत्र में बाढ़ से लड़ने वाली सामग्री मौजूद है। नेपाल उस क्षेत्र में अवरोध डाल दिए हैं। अतीत में ऐसा कभी नहीं हुआ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!