नरम पड़े नेपाल के तेवर, गंडक बराज पर मरम्मत कार्य शुरू करने की दी अनुमति

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jun, 2020 04:21 PM

nepal gives permission to start repair work on gandak barrage

नेपाल के तेवर अब ढीले पड़ने लगे हैं। दरअसल, नेपाल ने बिहार के गंडक बराज पर मरम्मत कार्य करने की अनुमति दे दी है। वहीं आज यानी मंगलवार से गंडक बराज का काम शुरू हो जाएगा।

पटनाः नेपाल के तेवर अब ढीले पड़ने लगे हैं। दरअसल, नेपाल ने बिहार के गंडक बराज पर मरम्मत कार्य करने की अनुमति दे दी है। वहीं आज यानी मंगलवार से गंडक बराज का काम शुरू हो जाएगा।

बता दें कि इससे पहले नेपाल गंडक बराज के लिए मरम्मत कार्य की अनुमति नहीं दे रहा था और काम रुकवा दिया था। इसके कारण पानी के दवाब के बाद बांध टूटने का खतरा बढ़ गया था। इसे लेकर बिहार के जल संसाधन विभाग के अधिकारी नेपाल के साथ लगातार संपर्क कर रहे थे। इतना ही नहीं, इस मामले में बिहार सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा था।

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया था कि हमारे स्थानीय इंजीनियर और जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर इस मुद्दे को समय पर सुलझाया नहीं किया जाता है तो बिहार बाढ़ की चपेट में आ जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!