नेपाल ने फिर छेड़ा विवाद, पूर्वी चंपारण में तटबंध का निर्माण कार्य रोका

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jun, 2020 02:58 PM

nepal halts construction of embankment in east champaran

नेपाल ने एक बार फिर बिहार की जमीन पर दावा ठोक कर विवाद पैदा कर दिया है। दरअसल, नेपाल ने पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में लालबकेया नदी पर भारतीय क्षेत्र में चल रहे तटबंध निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।

मोतिहारीः नेपाल ने एक बार फिर बिहार की जमीन पर दावा ठोक कर विवाद पैदा कर दिया है। दरअसल, नेपाल ने पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में लालबकेया नदी पर भारतीय क्षेत्र में चल रहे तटबंध निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के निकट भारतीय क्षेत्र में तटबंध निर्माण पर नेपाल की ओर से रोक लगाई गई है। इस संबंध में राज्य और केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत से उस स्थान की पैमाइश करा ली जाए और मामले को सुलझा लिया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि नेपाली अधिकारियों ने तटबंध के आखिरी हिस्से के निर्माण पर आपत्ति की थी। इसके बाद उन्होंने नेपाल के अधिकारियों के साथ बातचीत भी की थी, लेकिन कुछ हल नहीं निकला। बता दें कि नेपाल ने दावा किया है कि निर्माण का कुछ हिस्सा उसके क्षेत्र में है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!