नीतीश का हमला- 2005 के पहले तक केवल अपने परिवार के विकास में लगे थे कुछ लोग

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Oct, 2020 04:51 PM

nitish attacked on lalu yadav

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने न्याय के साथ राज्य के प्रत्येक क्षेत्र और तबके का विकास करने की उपलब्धियां गिनवाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा। उन्होंने...

भागलपुरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने न्याय के साथ राज्य के प्रत्येक क्षेत्र और तबके का विकास करने की उपलब्धियां गिनवाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले तक तो कुछ लोग केवल अपने परिवार के विकास में ही लगे थे।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को जिले के नाथनगर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में उनकी सरकार बनने के बाद से उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर रोक लगाया और कानून का राज स्थापित किया। इसके बाद हर क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से कराया गया, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई गई।

नीतीश कुमार ने कहा कि उनके शासन का मूल सिद्धांत न्याय के साथ विकास रहा है। उनकी सरकार ने इस सिद्धांत पर कार्य करते हुए पिछले पंद्रह साल में राज्य के हर क्षेत्र और हर तबके का न्याय के साथ विकास किया है। लेकिन, वर्ष 2005 के पहले तक कुछ लोग केवल अपने परिवार के ही विकास में लगे हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!