अरुणाचल प्रदेश में बिहार के 3 मजदूरों की मौत पर नीतीश ने जताया दुख, परिजनों को 2-2 लाख का दिया मुआवजा

Edited By Nitika, Updated: 04 Aug, 2022 06:01 PM

nitish expressed grief over the death of 3 laborers

अरुणाचल प्रदेश में चट्टान गिरने से बिहार के 3 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की...

 

पटनाः अरुणाचल प्रदेश में चट्टान गिरने से बिहार के 3 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने इस दुर्घटना में बिहार के घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

वहीं नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!