पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक, कहा– “राजनीति और समाज सेवा को हुई अपूरणीय क्षति”

Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2025 06:50 PM

nitish kumar expressed grief over the death of ramanand prasad singh

बिहार के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह के निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में शोक की लहर दौड़ गई है।

पटना:बिहार के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह के निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसे भरना मुश्किल होगा।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामानंद प्रसाद सिंह न केवल एक लोकप्रिय राजनेता बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी एक प्रेरणास्रोत थे। वे खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए और लोगों के बीच उनकी गहरी पकड़ और लोकप्रियता रही। मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य सरकार में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत नेता के पुत्र एवं वर्तमान विधायक डॉ. संजीव कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना भी की। रामानंद प्रसाद सिंह के निधन से न सिर्फ खगड़िया बल्कि पूरे बिहार ने एक अनुभवी, सुलझे और जनसेवा को समर्पित नेता को खो दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!