Edited By Ramanjot, Updated: 28 Aug, 2023 02:44 PM

मुख्यमंत्री सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सम्राट चौधरी द्वारा भारत को असली आजादी 1977 में जेपी आंदोलन के बाद मिलने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनलोगों की किसी बात पर हम ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली है। ये...
पटनाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आजादी को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है। उन्होंने कहा था कि मेरे मायने में तो आजादी 1977 से मिली है। वहीं इस बयान को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिसे आजादी कब मिली, यह नहीं मालूम है, वह कितना ईलीगल है।
"उनलोगों की बात पर हम ध्यान ही नहीं देते"
मुख्यमंत्री सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सम्राट चौधरी द्वारा भारत को असली आजादी 1977 में जेपी आंदोलन के बाद मिलने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनलोगों की किसी बात पर हम ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली है। ये सबको मालूम है। जिनको आजादी के बारे में नहीं मालूम है, इसका मतलब वो कितना ईलीगल है। उन सब का कोई वैल्यू नहीं है।
दरअसल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को पटना के विद्यापति भवन में कहा था कि देश को आजादी 1947 में नहीं बल्कि जेपी आंदोलन के बाद मिली थी। 1947 में अंग्रेज से देश की आजादी तो जरूर मिली। लेकिन, बिहार को असल आजादी 1977 के आंदोलन के बाद मिली। हालांकि, सम्राट चौधरी ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने संपूर्ण क्रांति की बात कही थी। 1977 में गरीबों की आजादी की बात कही है।