सुशांत मामले की CBI जांच की अनुशंसा स्वीकार करने पर नीतीश ने केंद्र को दिया धन्यवाद

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Aug, 2020 09:44 AM

nitish thanked center for accepting cbi probe recommendation in sushant case

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की राज्य सरकार की अनुशंसा स्वीकार करने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की राज्य सरकार की अनुशंसा स्वीकार करने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए राज्य सरकार की अनुशंसा को केन्द्र ने स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अब बेहतर जांच हो सकेगी और न्याय मिल सकेगा।

बता दें कि बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई आत्महत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। बिहार सरकार की अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने बुधवार को सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!