लालू और नीतीश दोनों केंद्रीय मंत्री रहे, तब इन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाया?- सुशील मोदी

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Nov, 2023 05:33 PM

no one progresses by getting special status

महागठबंधन सरकार द्वारा विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान मोदी ने कहा कि कल बिहार की कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित किया है और बिहार को विशेष राज्य का दर्जे देने की मांग की गई है। उन्होंने...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): महागठबंधन सरकार द्वारा विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान मोदी ने कहा कि कल बिहार की कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित किया है और बिहार को विशेष राज्य का दर्जे देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि 75 साल से बिहार में कांग्रेस, आरजेडी और जदयू की सरकार है। फिर भी हर पैमाने पर बिहार पीछे रहा है। लालू यादव भी केंद्रीय मंत्री रहे, नीतीश कुमार भी केंद्रीय मंत्री रहे, फिर उस सरकार से इन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाया?

"नीतीश कुमार 12 साल पहले मरे हुए घोड़े को जिंदा कर रहे"
सुशील मोदी ने कहा कि आज लालू जी के बेटे ऊंची-ऊंची बातें कर रहे थे, जरा वो अपने पिता से पूछें कि क्यों नहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाया? नीतीश कुमार ने तो रामलीला मैदान में रैली की थी लाखों लोग वहां थे,  उस वक़्त कांग्रेस की सरकार थी और मनमोहन सिंह पीएम थे फिर क्यों नहीं लिया दर्जा? उस वक़्त नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले और उस वक़्त वो मेरे साथ थे, सरकार कांग्रेस की थी। आज वही तीनों पार्टी मिलकर विशेष राज्य की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे हमने देखा, उन्हें तो एबीसीडी भी नहीं आता। यूपीए की सरकार में 14 वित्त आयोग ने कहा कि अब किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है। फिर भी पी चितम्बरम ने नीतीश कुमार के कहने पर रघुराम राजन के अध्यक्षता में टीम बनाई और दोनों ने विशेष राज्य का दर्जा को खारिज कर दिया। अब नीतीश कुमार 12 साल पहले मरा हुआ घोड़ा को जिंदा कर रहे है।

"विशेष राज्य का दर्जा मिल जाने से कोई आगे नहीं बढ़ता"
मोदी ने कहा कि ये तो कांग्रेस के जमाने में हीं विशेष राज्य के दर्जे को नकार दिया था। फिर भी पीएम मोदी ने बिहार को 1.5 लाख करोड़ को विशेष पैकेज दिया गया। ये पैकेज सिर्फ़ बिहार को दिया गया और किसी राज्य को नहीं। आज जो बिहार में सड़कों का जाल बिछा है, बिजली मिली है ये केंद्र सरकार ने हीं किया।  उन्होंने कहा कि आपने शराबबंदी लागू किया, उसने 12 हज़ार करोड़ का नुक़सान हुआ। बालू से भी नुक़सान हुआ। 2 हज़ार करोड़ का हर साल नुक़सान होता है बिहार का। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिल जाने से कोई आगे नहीं बढ़ता है। आज यूपी/एमपी आगे बढ़ रहा है तो उसे तो विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया।  

"3 महीने से सरकार ने शिक्षकों को नहीं दी सैलरी"
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को 3 महीने से सैलरी अब तक सरकार ने नहीं दिया है। फिर ये लोग हल्ला करेंगे कि केंद्र मदद नहीं करती हैं। 10 साल से नीतीश कुमार को याद नहीं आया आज फिर उन्हें याद आता है। बिहार को 1 लाख करोड़ केंद्र सरकार देती है, क्योंकि ये ग़रीब राज्य है।  आप 18 साल से सीएम है तब ये हाल है बिहार का।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!