वोटिंग करने गए कुख्यात बिट्टू सिंह के भाई को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Nov, 2020 10:16 AM

notorious bittu singh s brother murdered

बिहार में पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में शनिवार को पुरानी रंजिश के कारण अपराधियों ने जेल में बंद कुख्यात के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, कुख्यात बिट्टू सिंह का छोटा भाई बेनी सिंह वोटिंग करने गया था। इसी बीच अपराधियों ने उसको बूथ...

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में शनिवार को पुरानी रंजिश के कारण अपराधियों ने जेल में बंद कुख्यात के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, कुख्यात बिट्टू सिंह का छोटा भाई बेनी सिंह वोटिंग करने गया था। इसी बीच अपराधियों ने उसको बूथ से करीब 200 मीटर पहले ही गोलियों से भून डाला।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सिहुली गांव के निकट अपराधियों ने जेल में बंद कुख्यात बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह को गोली मार दी। इस वारदात में बेनी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दल-बल के साथ पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। बिट्टू सिंह को हाल में ही पुलिस ने अत्याधुनिक राइफल एके-47 और अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इस बीच पूर्णिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सिहुली गांव में एक युवक की हत्या की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर छानबीन मामले की छानबीन की। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हत्या का मतदान से कोई लेना-देना नहीं है। इस इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!