अब बिहार BJP को मिला नया टास्क, हर घर पर तिरंगा लहराने की तैयारी में जुटी पार्टी

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Aug, 2022 04:37 PM

now bihar bjp got a new task

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी ऐसी है, जो हर दिन किसी न किसी कार्य में लगी रहती है। अब देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस दिन...

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली बार संयुक्त मोर्चा की हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद अब प्रदेश भाजपा को नया टास्क मिल गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी ऐसी है, जो हर दिन किसी न किसी कार्य में लगी रहती है। अब देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस दिन को खास बनाने के लिए देश के सभी घरों पर तिरंगा लहराने की तैयारी की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के हर घर में 15 अगस्त को तिरंगा लहराने के लिए प्रोत्साहित करे। देश में नौ से 12 अगस्त तक देश भक्ति का वातावरण बनाना है। इसी तरह 13, 14 और 15 अगस्त को तीन दिनों तक हर घर में तिरंगा फहराना है। इसे भाजपा कार्यकर्ता एक अभियान के रूप में लेंगे तथा इसे सफल बनाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!