सुपौल में नहीं थम रहा नीलगाय का आतंक, किसानों ने प्रशासन से लगाई ये गुहार The terror

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Feb, 2022 12:24 PM

of nilgai is not stopping in supaul

किसानों का कहना है की ये हर रोज की कहानी है। उन्होंने कहा की बड़ी मुश्किल से उन्होंने गेहूं की खेती की है लेकिन लगता है उसके फसल को इस बार नील गाय पूरी तरह से बर्बाद करके ही छोड़ेगी। किसानों ने प्रशासन से इस दिशा में पहल की मांग की है।

सुपौलः इन दिनों सुपौल जिले के कुछ भाग में नील गाय का आतंक बढ़ गया है। आलम यह है कि नील गाय खेत में लगी गेहूं सहित अन्य फसलों को तबाह कर रही है। ताजा मामला परसरमा परसौनी गांव का है जहां दर्जनों की संख्यां में आए नील गाय ने कई एकड़ खेत में लगी गेहूं सहित अन्य फसलों को तबाह कर रही है। जिसे काफी मशक्कत के बाद किसानों द्वारा भगाया जाता है।

किसानों का कहना है की ये हर रोज की कहानी है। उन्होंने कहा की बड़ी मुश्किल से उन्होंने गेहूं की खेती की है लेकिन लगता है उसके फसल को इस बार नील गाय पूरी तरह से बर्बाद करके ही छोड़ेगी। किसानों ने प्रशासन से इस दिशा में पहल की मांग की है।

वहीं स्थानीय समाजसेवी किसान कांग्रेस के नेता लक्ष्मण झा ने स्थल पर पहुंच किसानों की पीड़ा सुन जिला प्रशासन से अविलंब पहल करने की मांग की है। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया है कि नल गाय को खदेड़ने का जल्द पहल नहीं किया गया तो वे किसान हित में आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!