सारण में मोटरसाइकिल चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Feb, 2021 01:46 PM

one arrested with eight stolen motorcycles in saran

सारण के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि छपरा शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा गोरया टोला मोहल्ला निवासी कल्लू राय उर्फ अमन कुमार मोटरसाइकिल...

छपराः बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को चोरी की आठ बाइक बरामद कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

सारण के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि छपरा शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। जिला पुलिस लगातार गिरोह के उछ्वेदन के प्रयास में थी। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा गोरया टोला मोहल्ला निवासी कल्लू राय उर्फ अमन कुमार मोटरसाइकिल चोरी का मास्टरमाइंड है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कल्लू राय उर्फ अमन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

मुनेश्वर सिंह ने बताया कि कल्लू राय की निशादेही पर चोरी की आठ बाइक बरामद की गई है। कल्लू ने अपनी संलिप्तता मोटरसाइकिल चोरी में स्वीकार करने के साथ ही अपने अन्य साथियों के विषय में पुलिस को जानकारी दी है, जिसके आधार पर अन्य चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!