सुशील मोदी की विपक्षी दलों से अपील- राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा की आवाज पर करें द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jul, 2022 10:27 AM

opposition should support draupadi murmu on voice of conscience sushil

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर सभी विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों से अपील की कि वे अंतरात्मा की आवाज पर वृहत्तर बिहार की बेटी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर उन्हें पहली आदिवासी राष्ट्रपति होने का गौरव प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मुर्मू आज के...

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा की आवाज पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की अपील की।

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर सभी विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों से अपील की कि वे अंतरात्मा की आवाज पर वृहत्तर बिहार की बेटी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर उन्हें पहली आदिवासी राष्ट्रपति होने का गौरव प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मुर्मू आज के उड़ीसा राज्य से हैं और वे झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं, जबकि ये दोनों राज्य कभी बिहार का हिस्सा थे।

भाजपा सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में कोई व्हिप जारी नहीं होता इसलिए राजद-कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी दलगत दायरे से बाहर आकर एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने में सहयोगी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना, झामुमो, बीजद और जनता दल-एस जैसे एनडीए के बाहर के दलों ने जिस तरह से मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है, उससे उनकी शानदार जीत तय है। ऐसे में राजद-कांग्रेस के विधायक भी जीतने वाले प्रत्याशी का साथ दें। मोदी ने कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार (यशवंत सिन्हा) तो झारखंड और पश्चिम बंगाल का दौरा भी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि वे कहीं टक्कर में हैं ही नहीं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!