इंस्टाग्राम पर प्यार, हिंदू धर्म बताया पठान...7वीं कक्षा की लड़की को लेकर निकला नेपाल, तस्करी से बाल-बाल बची?

Edited By Imran, Updated: 19 Apr, 2025 04:21 PM

pathan met a minor girl from bengal posing as sonu

बिहार के रक्सौल जिले में SSB 47वीं वाहिनी ने 16 साल की नाबालिग के साथ एक 19 साल के लड़के को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक लड़की से शादी वादा किया था और भगा कर नेपाल लेकर जा रहा था। बॉर्डर क्रॉस करने जा रहे थे, तभी SSB ने दोनों को रोका। दोनों पर...

रक्सौल न्यूज़: बिहार के रक्सौल जिले में SSB 47वीं वाहिनी ने 16 साल की नाबालिग के साथ एक 19 साल के लड़के को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक लड़की से शादी वादा किया था और भगा कर नेपाल लेकर जा रहा था। बॉर्डर क्रॉस करने जा रहे थे, तभी SSB ने दोनों को रोका। दोनों पर संदेह हुआ तो जवानों ने पूछताछ करना शुरू दिया। फिर क्या लड़की ने पूरा मामला खोल कर रख दिया।

नेपाल बॉर्डर पर लड़की ने पूछताछ में बताया कि वो पश्चिम बंगाल के मिर्जापुर की रहने वाली है। युवक से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई। लड़के ने अपना नाम सोनू बताया था। 3 साल की दोस्ती के बाद दोनों पहली बार 16 अप्रैल को हावड़ा में मिले। वहां से रक्सौल आए, फिर नेपाल जाने की प्लानिंग थी। लड़के ने शादी का झांसा दिया था और कहा था कि, नेपाल के काठमांडू में रह कर दोनों जॉब करने की बात कही थी।

मानव तस्करी से बची लड़की
SSB 47वीं वाहिनी और प्रयास जुवेनाइल एंड सेंटर के प्रयास से लड़की मानव तस्करी का शिकार होने से बच गई। किशोरी ने काउंसलिंग में बताया, 'सोनू ने मुझे अपने परिजनों को नेपाल जाने के बारे में बताने से मना किया था। मैं 16 अप्रैल को घर से स्कूल जाने का बहाना बनाकर निकली थी। 7वीं क्लास में पढ़ती हूं।'

सोनू निकला पठान
दोनों की दोस्ती 3 साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, बात चीत करने के दौरान युवक ने खुद का धर्म हिंदू और नाम सोनू बताया था। लेकिन वास्तव में वह मोहम्मद पठान है, जो पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर का रहने वाला है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!