रिश्तों से सस्ता हुआ खून...भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Apr, 2021 01:27 PM

person murdered uncle in land dispute in rohtas

झारखंड के जमशेदपुर निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत कार्यपालक अभियंता जगनारायण सिंह (70) नवमी की पूजा करने के लिए चिल्हा गांव आए हुए थे। जगनारायण सिंह घर में पूजा कर रहे थे तभी उनके बड़े भाई लालमोहन सिंह का पुत्र चंद्रमणी सिंह वहां पहुंचा और जगनारायण...

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में सोमवार को भूमि विवाद में एक व्यक्ति ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत कार्यपालक अभियंता जगनारायण सिंह (70) नवमी की पूजा करने के लिए चिल्हा गांव आए हुए थे। जगनारायण सिंह घर में पूजा कर रहे थे तभी उनके बड़े भाई लालमोहन सिंह का पुत्र चंद्रमणी सिंह वहां पहुंचा और जगनारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद चंदमणी सिंह फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!