Bihar News: बिहार के इन 6 जिलों में किया जाएगा पीपा पुलों का निर्माण, विजय सिन्हा ने की घोषणा

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Dec, 2024 11:48 AM

pipa bridges will be constructed in these 6 districts of bihar

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गुणवत्ता पूर्ण पथ और पुल का निर्माण हो रहा है। राज्य में समस्तीपुर, मधेपुरा, बक्सर, भोजपुर, पटना एवं वैशाली जिले में...

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गुणवत्ता पूर्ण पथ और पुल का निर्माण हो रहा है। राज्य में समस्तीपुर, मधेपुरा, बक्सर, भोजपुर, पटना एवं वैशाली जिले में कुल छह पीपा पुल के अधिष्ठापन, मरम्मति एवं रख-रखाव के लिए पथ निर्माण मंत्री के स्तर से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।  

मंत्री ने गुरूवार को बताया कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिये पीपा पुल एक बड़ा माध्यम रहता है। नदियों में जल स्तर बढ़ने के समय इन पुलों को खोला जाता है और जल स्तर कम होने के बाद इन्हें पुन: अधिष्ठापित किया जाता है। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों के लिए इन पुलों को सुरक्षित रखने और ससमय खोलने और लगाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे आमजनों को बरसात के तुरंत बाद यातायात हेतु पीपा पुल उपलब्ध हो सके।पुल निर्माण निगम के प्रबंधन निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इन पुलों का त्वरित गति से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाय। निर्माण अवधि में सत्त अनुश्रवण का भी निर्देश दिया गया है।

'2005 से लगातार पथ/पुल निर्माण के क्षेत्र में कई कार्य हुए'
सिन्हा ने बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से लगातार पथ/पुल निर्माण के क्षेत्र में कई कार्य हुए है। राज्य के किसी भी जिले से पटना अब 5 घंटे में आना संभव हो गया है। उन्होंने कहा कि कुमार के नेतृत्व में नव निर्माण और विकसित बिहार की परिकल्पना साकार हो रही है। विभाग गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिये प्रतिबद्ध है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!