पश्चिम चंपारण में बोले राहुल गांधी- झूठ बोलने में PM मोदी का कोई मुकाबला नहीं

Edited By Nitika, Updated: 28 Oct, 2020 05:28 PM

pm modi has no match in lying

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ बोलने के मामले में प्रधानमंत्री का कोई मुकाबला नहीं है।

 

पश्चिम चंपारणः कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ बोलने के मामले में प्रधानमंत्री का कोई मुकाबला नहीं है।

राहुल गांधी ने पश्चिम चंपारण जिले के मधुबनी प्रखंड के दौनहा मिडिल स्कूल मैदान में एक चुनावी सभा में रोजगार एवं कृषि सुधार कानून के मुद्दे पर मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 करोड़ रोजगार की बात कही थी। अब यदि प्रधानमंत्री दो करोड़ रोजगार की बात बोल दें तो शायद भीड़ उन्हें भगा देगी। कुछ साल पहले मोदी यहां आए थे और कहा था कि ये गन्ने का इलाका है, चीनी मिल चालू करूंगा और अगली बार आऊंगा तो यहां की चीनी चाय में मिलाकर पिऊंगा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि पिछले वादे के अनुसार प्रधानमंत्री ने यहां के लोगों के साथ चाय नहीं पी।

कांग्रेस नेता ने रोजगार का मुद्दा उठाया और मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बेंगलुरु में रोजगार मिलता है लेकिन बिहार में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाने के लिए कुमार और मोदी सीधे तौर पर जिम्मेवार हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!